पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कराया 2 घंटे इंतजार, 200 पार का दिला गए संकल्प

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कराया 2 घंटे इंतजार, 200 पार का दिला गए संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राकेश सिंह पहली बार गुरुवार को होशंगाबाद आए। उन्हें शाम 6 बजे आना था लेकिन वे रात 8 बजे आए। कार्यकर्ता जगह-जगह उनका इंतजार करते रहे। रात 8 बजे उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से दो टूक 200 पार सीट लाने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग सत्ता को उपयोग जनता की सेवा के लिए करते हैं। कांग्रेस ने भी जनता की तरफ ध्यान नहीं दिया। भाजपा की सरकार भी कार्यकर्ताअों से बनती है।

प्रदेश अध्यक्ष का रोड शो रात 8 बजे भोपाल तिराहे से शुरू हुआ। रोड शो के लिए वे खुली जीप में सवार हुए। तिराहे पर स्वागत किया। वाहनों का काफिला यहां से शुरू हुआ जो नेहरू पार्क तक चला। भाजपा के अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जयस्तंभ चौक पर छिन्न मस्तिका समिति ने भी स्वागत किया। इस दौरान तुलादान भी जगह-जगह किया गया। भोपाल तिराहे और बाजार में सड़कों पर जुलूस के कारण जाम लगा रहा। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से भी लोग परेशान हुए।

जीत का विश्वास, 200 कमल की माला पहनाई

होशंगाबाद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को विस चुनाव-2018 में 200 सीटें जीतने का विश्वास दिलाते हुए कार्यकर्ताओं ने 200 कमल के फूलों की माला पहनाई।

कांग्रेस की कमी गिनाईं

राकेश सिंह ने अग्निहोत्री गार्डन में संभागीय कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इसमें कहा चौथी बार सरकार बनाने के लिए अभी से कमर कस लें। हमें 200 पर सीटें लाना है। उन्होंने कांग्रेस की खामियां गिनाई तो भाजपा की योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस से खतरा नहीं, कोई चुनौती नहीं मिलेगी

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भास्कर से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस हमारे लिए चुनौती नहीं है। कमलनाथ से कोई फर्क नहीं आएगा। भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें लेकर आएगी। यात्रा के दौरान बहुत उत्साह है। इसका असर चुनाव में और परिणाम के समय सामने आएगा।

जुलूस के दौरान डेढ़ घंटे लगा जाम, फंसे रहे लोग

राकेश सिंह तय समय से 2 घंटे देरी से आए। इस दौरान शहर में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने ट्रैफिक तो डायवर्ट किया लेकिन फिर भी जुलूस के दौरान जाम लग गया। नर्मदा कॉलेज से भोपाल तिराहे और सतरस्ते तक करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। इससे लोग परेशान हुए।

होशंगाबाद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को साफा बांधा गया तो उलझने के डर से विस अध्यक्ष ने उसे सुलझाते रहे।

झलकियां

मीटिंग के समय लाइट चली गई तो कार्यकर्ताओं ने मोबाइल की लाइट जलाकर उजाला किया।

कभी एक दूसरे के राजनीतिक विचारों से मेल नहीं रखने वाले विधायक विजयपाल सिंह पूर्व मंत्री मधु हर्णे को सहारा दिया और मंच तक पहुंचाया

प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को सीट से खड़ा करवा कर परिचय लिया

जगह-जगह कुछ देर के लिए लगे जाम से आम लोगों को दिक्कतें रहीं

प्रदेश अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताअों ने नारे होशंगाबाद का कर्मा, सीतासरन शर्मा लगाए।

खबरें और भी हैं...