पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • गांवों को सुंदर और स्वच्छ बनाने दें आइडिया, मिलेगा 2 लाख का इनाम

गांवों को सुंदर और स्वच्छ बनाने दें आइडिया, मिलेगा 2 लाख का इनाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

गांवों की तस्वीर बदलने के लिए आइडिया दें और इनाम पाएं। सरकार नेशनल लेवल पर 2 लाख रुपए प्रथम, 1 लाख रुपए द्वितीय और 50 हजार रुपए तृतीय पुरस्कार देगी। मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मिनिस्ट्री ऑफ ड्रिंकिंग वाॅटर एंड सेनिटेशन के सहयोग से स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप प्रोग्राम लाॅन्च किया गया है। इसके आवेदन 15 जून तक कर सकते हैं। इसके तहत गांवों को सुंदर और स्वच्छ बनाते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कोई भी स्टूडेंट इंटर्नशिप में हिस्सा ले सकेगा। चयनित स्टूडेंट्स को तय गावों में 100 घंटे बिताते हुए निर्धारित मापदंडों पर काम करना होगा। इंटर्नशिप में विजेता स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी, स्टेट और नेशनल लेवल पर हजारों-लाखों रुपए के पुरस्कार के साथ एकेडमिक क्रेडिट भी मिलेगा। इसके लिए इच्छुक स्टूडेंट्स https://sbsi.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसका मकसद स्टूडेंट्स छुट्टियों का सही ढंग से लाभ ले सकें। साथ ही इसका फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के साथ-साथ पीने का स्वच्छ पानी, सेनिटेशन और हेल्थ एंड हाइजीन के बारे में गांववासियों को बताना होगा।

स्टूडेंट्स अकेले और टीम के साथ ले सकते हैं हिस्सा

कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे स्टूडेंट्स इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उन्हें इंटर्नशिप लोकेशन के बारे में बताना होगा। स्टूडेंट्स अकेले और टीम के साथ भी इसमें पार्टिसिपेट कर सकते हैं। इस दौरान दो क्लस्टर में स्टूडेंट्स को एक्टिविटी करनी होगी। इनमें इन्फॉर्मेशन एजुकेशन, कम्युनिकेशन एक्टिविटीज व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रिलेटेड एक्टिविटीज शामिल हैं।

यह मिलेंगे पुरस्कार

पुरस्का प्रथम द्वितीय तृतीय

यूनिवर्सिटी लेवल 30 हजार 20 हजार 10 हजार

स्टेट लेवल 50 हजार 30 हजार 20 हजार

नेशनल लेवल 2 लाख 1 लाख 50 हजार

नोट: विजेता स्टूडेंट्स को कॉलेज लेवल पर शील्ड और मेडल दिए जाएंगे।

क्या करना होगा गांवों में...

स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।

स्वच्छता थीम पर नुक्कड़ नाटक होंगे।

गली-मोहल्ले में स्वच्छता मेले लगेंगे।

सफाई के प्रति लोगों के व्यवहार बदलने को डोर-टू-टू कैंपेन।

सार्वजनिक स्थलों पर वॉल पेंटिंग बनेंगी।

खबरें और भी हैं...