होशंगाबाद| गिरते जलस्तर और जलसंकट से उबरने के लिए आदर्श महिला क्लब की सदस्य पानी बचाने का संदेश दे रही हैं। गुरुवार को तारण तरण दिगंबर जैन धर्मशाला में क्लब की मासिक बैठक हुई। इसमें सभी ने पानी बचाने और लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने वॉटर हार्वेस्टिंग का सुझाव दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष इंद्रा डेरिया, सचिव श्वेता जैन, वंदना समैया, भारती शर्मा, सारिका जैन, ज्योति जैन, नम्रता महंत, अनिता जैन, अरमान जैन आदि मौजूद रहीं।