पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सातवें वेतनमान के लिए ग्रामीण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

सातवें वेतनमान के लिए ग्रामीण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। संघ के होशंगाबाद संभागीय सचिव लखन दीक्षित ने बताया कि 14 मई से शुरू हुई हड़ताल में कर्मचारियों की मुख्य मांग सातवां वेतनमान लागू करने की है। इस हड़ताल को समस्त ट्रेड यूनियनों ने सहयोग दिया है। उन्होंने कहा सरकार से हमारी मांग है कि करीब 25 वर्ष से ग्रामीण डाक सेवक सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें अब तक नियमित नहीं किया गया है। सभी को नियमित किया जाए। संभाग के सभी ग्रामीण डाक सेवक संघ के सदस्यों को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर आंदोलन में शरीक होने का आह्वान किया है। संघ सदस्यों ने कहा सातवां वेतनमान सहित अन्य मांगें तत्काल पूरी की जाए, अन्यथा आंदोलन उग्र हो सकता है।

खबरें और भी हैं...