पिपरिया| सीएम शिवराजसिंह चौहान के आगमन की तैयारी के लिए प्रभारी मंत्री जालम सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। सांडिया रोड स्थित रिसोर्ट में बैठक हुई। प्रभारी मंत्री ने बताया सीएम 19 मई काे सुबह 11 बजे पिपरिया श्रमिक एवं हितग्राही सम्मेलन में करीब 2 घंटे रुकेंगे। हेलीपेड सरकारी आरएनए स्कूल खेल मैदान में बनेगा। जबकि सभा सिलारी में होगी। सीएम रोड शो के बाद बनखेड़ी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। होशंगाबाद और नरसिंहपुर जिले के लोग शामिल होंगे। इसमें विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू, जनपद उपा.अजमेर पटेल सहित कलेक्टर अविनाश लवानिया, एसपी अरविंद सक्सेना, एडीएम मनोज सरयाम, एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।