भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद
डिप्लोमा इंजीनियरों ने गुरुवार को नर्मदा का जलाभिषेक कर सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए सदबुद्धि मांगी। इंजीनियर ग्रेड-पे बढ़ाने, पदोन्नति देने और संविदा पर रखे गए इंजीनियरों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। डिप्लोमा इंजीनियर को अभी 3200 ग्रेड-पे का लाभ मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 4800 करने की मांग की जा रही है। एसोसिएशन के सचिव आरके पाठक ने बताया हड़ताल से लगभग 200 करोड़ की लागत से नहरों की लाइनिंग और सड़कों के काम प्रभावित हो रहे हैं। जिले के 104 डिप्लोमा इंजीनियर्स हड़ताल में शामिल है।