पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 2 किमी दूर से पानी ला रहे, मजदूरी पर भी नहीं जा पाते ग्रामीण

2 किमी दूर से पानी ला रहे, मजदूरी पर भी नहीं जा पाते ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद.

बाबई ब्लॉक से 6 किलोमीटर दूर बुधवाड़ा पंचायत के मूड़ापार गांव में दबंग जलस्त्राेत पर कब्जा कर लाेगों को परेशान कर रहे हैं।

पानी के लिए ग्रामीणों के आंसू निकल रहे हैं। दूर से पानी लाने के लि पूरा दिन खराब हो जाता है ग्रामीण मजदूरी पर नहीं जा पाते। 750 लोगों की आबादी वाले इस गांव में 190 मकान हैं। गांव में 9 हैंडपंप हैं। इसमें 5 चालू, तीन खराब हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं को पानी भरने के लिए 2 किमी तक जाना पड़ता है। गांव में आए दिन पानी को लेकर झगड़े की स्थिति बनती है।

पानी के लिए दबंगई

मूड़ापार के दो साल से खराब है हैंडपंप

मूड़ापार के 9 में से 3 हैंडपंप 2 साल से बंद हैं। ग्रामीण बैजंती रामा (55) ने बताया हैंडपंप 2 सालों से खराब है। ग्रामीण, सरपंच, सचिव के साथ जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं।

मूड़ापार के 9 में से तीन हैंडपंप खराब, एक पर दबंग ग्रामीण ने फेंसिंग डालकर घर की बाउंड्री में किया हैंडपंप

नल जल योजना की पाइप लाइन फूटी, बजट कम

सरपंच पति देवेंद्र राजपूत ने बताया नल जल योजना की पाइप लाइन फूटी है। विभाग से 60 हजार रुपए ही मिले हैं, जो कम हैं। इसलिए काम शुरू नहीं हुआ है।

ग्रामीणों के निकल रहे आंसू

90 प्रतिशत पंप सुधर रहे हैं।

बाबई ब्लॉक के दूरस्थ गांव में हैंडपंप सुधारने का काम ठेकेदारों को दिया है। पीएचई से पाइप और राॅड सप्लाई होती है। हैंडपंप की गहराई 40 से 50 फीट है इसलिए गर्मी पानी की दिक्कत आती है। सभी जगहों के हैंडपंप सुधारने का काम चल रहा है 90 प्रतिशत पंप सुधर रहे हैं। एएल चतुर्वेदी, टाइम कीपर पीएचई

गर्मी में जमीन में पानी का लेवल कम हो जाता है। इससे हैंडपंप में पानी नहीं आता। इसे सुधरवाने के लिए पीएचई में कई बार शिकायत की। अधिकारी कोई जबाव नहीं दे रहे। देवी सिंह, सचिव

हैंडपंप पर सुधारने की शिकायत पीएचई में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी का वाॅटर लेवल कम होने की वजह से उसमें सुधार नहीं हो पा रहा है। देवेंद्र राजपूत, सरपंच पति

खबरें और भी हैं...