पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • चक्रवात, द्रोणिका से आ रही नमी, आज बारिश की संभावना

चक्रवात, द्रोणिका से आ रही नमी, आज बारिश की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

उत्तर, पश्चिमी भाग में चक्रवात और गुजरात व महाराष्ट्र की ओर जा रही द्रोणिका के कारण नमी आ रही है। बारिश हो सकती है। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहे। शाम को हवा भी तेज चली। शनिवार को भी बारिश की संभावना है। मौसम सामान्य होते ही फिर तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम बार-बार बदल रहा है। एक दिन पहले तापमान 38.3 डिग्री था। शनिवार को तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में तापमान 3 डिग्री बढ़ा है। रात का तापमान दो दिन से 25 डिग्री पर है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया आने वाले दिनों में बादल छंट जाएंगे। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी। तापमान फिर 42 डिग्री के ऊपर जा सकता है। इस दौरान गर्म हवा चलेंगी तथा लू की भी संभावना रहेगी। जिले में मानसून जून में आता है, तब तक तेज गर्मी रहने की संभावना है। जिले में गेहूं की खरीदी तेजी से चल रही है। इस समय करीब 75 हजार क्विंटल गेहूं खुले में रखा है। परिवहन की रफ्तार कम होने से यह स्थिति बन रही है। आने वाले दिनों में यदि बारिश होती है तो गेहूं को नुकसान होगा।



सबसे खास बात यह है इस समय मंडी और केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान भी आ रहे हैं। उनका गेहूं भी खुले में रखा है।

खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा 75000 क्विंटल गेहूं

खबरें और भी हैं...