पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 114 काॅलोनी के 60 हजार लोगों को भी मिलेगी सड़क, बिजली, पानी की सुविधा

114 काॅलोनी के 60 हजार लोगों को भी मिलेगी सड़क, बिजली, पानी की सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

शहर में अवैध काॅलोनियों की संख्या 114 हो गई है। नपा के सर्वे में यह आंकड़ा सामने आया है। अब इन काॅलोनियों में 5 मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें सड़क, बिजली, पानी, पर्यावरण, नाली शामिल हैं। 15 अगस्त तक काॅलोनियों के वैध करने की प्रक्रिया पूरी होगी। यानी अवैध काॅलोनी को वैध किया जाएगा। काॅलोनी को वैध करने के लिए 10 प्रतिशत राशि वहां रहवासियों द्वारा और बाकी 90 प्रतिशत राशि शासन, प्रशासन मिलाएगा। जिन काॅलोनियों में थोड़ा काम है, वहां इसके पहले भी सुविधाएं दी जा सकती हैं। वहीं सभी काॅलोनी को वैध करने के लिए मकान की एनओसी आॅनलाइन देने की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी है।

सड़कें होंगी चौड़ी

सड़कें कितनी चौड़ी की जाना है, नाली कैसे बनना है इसका पूरा प्लान बनाकर अनुमति ली जाएगी। यह काम 15 अगस्त तक पूरा होना है। इसके बाद काॅलोनी को वैध करने का काम शुरू होगा। इसमें पांच मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।

काॅलोनियां के बनेंगे नक्शे
काॅलोनियां को अवैध से वैध करने की प्रक्रिया होगी। काॅलोनी का नक्शा भी बनेगा। नक्शे को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अप्रूव कराया जाएगा। ले-आउट डाला जाएगा। काॅलोनी में यदि अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाएगा। काॅलोनी में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्लान बनेगा। एस्टीमेट भी बनेगा। एस्टीमेट के आधार पर 10 प्रतिशत राशि लोगों से ली जाएगी। बाकी राशि शासन ओर से देगा। वैध करने के लिए नक्शा बनने के अलावा इंजीनियर की रिपोर्ट लगेगी।

आॅनलाइन मिलेगी अनुमति
वैध काॅलोनियों में प्लाॅट नंबर के साथ ही मकान बनाने की अनुमति अब आॅनलाइन दी जाएगी। इसमें लोगों को नपा आने की जरूरत नहीं होगी। इसे लागू करने के लिए तकनीकी जानकारी बिल्डर और नपाकर्मियों को दी है। शुक्रवार को जानकारी दक्षता केंद्र में दी गई। नपा के सहायक यंत्री आरएस शुक्ला ने बताया नपा 114 काॅलोनियों को वैध करेगी। इसके लिए 15 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद काम शुरू होगा।

कॉलोनियों को वैध करने का काम हो गया शुरू
कॉलोनियों को वैध करने के लिए काम शुरू हो गया है। जो डेट आई है, उस समय तक काम पूरा हो जाएगा। नियमानुसार पूरी सुविधाएं कॉलोनियों में देंगे। अविनाश लवानिया, कलेक्टर होशंगाबाद

खबरें और भी हैं...