20 से लगेंगे शिविर, मौके पर ही मिलेंगे गैस कनेक्शन
अभी तक प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1 लाख परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। 2 साल में कनेक्शन 50 से बढ़कर 70 प्रतिशत हो गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक बीएस तोमर ने बताया बीपीएल परिवार के अलावा जिनके यहां गैस कनेक्शन नहीं हैं वे भी लाभ ले सकेंगे। 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनेगा। होशंगाबाद में भी एलपीजी पंचायतों से पंचायतों में 50-100 कनेक्शन महिला लाभार्थियों को बांटे जाएंगे। प्रशासन एवं खाद्य विभाग विशेष सहयोग करेगा।
उज्जवला योजना
शिविरों में 50-100 कनेक्शन बांटने का रखा है लक्ष्य
भास्कर संवाददाता | इटारसी
20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनेगा। जिले की सभी गैस एजेंसियां एक-एक ग्राम पंचायत में शिविर लगाएंगी। अजा-अजजा वर्ग का कोई भी व्यक्ति उचित दस्तावेज पेशकर मुफ्त गैस कनेक्शन ले सकता है। एलपीजी पंचायतों में प्रत्येक पंचायत में 50-100 कनेक्शन महिला लाभार्थियों को बांटे जाएंगे।
20 अप्रैल को जिले में मनेगा उज्जवला दिवस, गैस एजेंसियां एक-एक पंचायत में लगाएंगी शिविर
एक लाख परिवार हो चुके लाभांवित, 2 साल में कनेक्शन हुए 70 फीसदी
अजा-अजजा वर्ग के व्यक्ति ले सकता है कनेक्शन
ये दस्तावेज लाना जरूरी
हितग्राही को फार्म, दो फोटो, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित जरूरी दस्तावेज लाना होगा।
एलपीजी से जुड़ी विभिन्न जानकारी, उज्जवला योजना की जानकारी और एलपीजी के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाएगी। उज्जवला दिवस पर नए एलपीजी कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। नए एलपीजी कनेक्शन का वितरण भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम के गैस वितरक द्वारा किया जाएगा।
इनको मिलेगा लाभ
अब प्रत्येक अजा-अजजा वर्ग के परिवार, अंत्योदय परिवार, वनग्राम निवासियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कनेक्शन दिया जाएगा। चाहे नाम एसई सीसी सूची में हो या न हो। एलपीजी पंचायत के बाद भी हितग्राहियों को लाभ देंगे। इसके बाद संबंधित गैस एजेंसियों में भी आवेदन किया जा सकेगा।