ज्यादती के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
होशंगाबाद| देश में बढ़ती ज्यादती के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च गांधी पार्क से शुरू हुआ। इंदिरा चौक होते हुए सतरस्ते पहुंचा। कैंडल मार्च में अनेक कांग्रेसी शामिल हुए। आम लोग भी शामिल थे। मार्च के दौरान हाथों में मोमबत्ती लेकर चल रहे थे।