IPS में नर्मदा नदी संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित
होशंगाबाद| इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (पवारखेड़ा) होशंगाबाद में नर्मदा नदी संरक्षण एवं जैव विविधता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे ने बच्चों को संबोधित किया। स्कूल प्राचार्य राजेन्द्र यादव ने भी इस विषय पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर शाला के शिक्षकगण, समस्त स्टाफ तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी विद्यार्थियों ने श्री चौबे के द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना एवं अनुसरण किया कि नदी संरक्षण एवं जैव विविधता आज हमारे लिए कितनी आवश्यक है।