परामर्शदात्री समिति में अध्यापकों ने बताई समस्या
होशंगाबाद| राज्य अध्यापक संघ ने जिला पंचायत सीईओ को अध्यापक संवर्ग की समस्याएं बताईं। जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने बताया अध्यापक संवर्ग की कटोत्रा राशि पासबुक संकुलों में संधारित न हों। संधारण नियमित हो। जिले में कार्यरत गुरुजियों को 3 वर्ष में संविलियन और क्रमोन्नति सूची जारी करने सहित 7 मांगें बताईं।