पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • चिंतामणी पार्श्वनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा के लिए आज आएंगे 120 साधु संत

चिंतामणी पार्श्वनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा के लिए आज आएंगे 120 साधु-संत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुमेराती में स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन तीर्थ तलैया मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के 6 दिवसीय कार्यक्रमों श्वेतांबर जैन समाज 15 अप्रैल से करेगा। मंदिर में भगवान महावीर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 6 दिन तक चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा का पूजन पं. गच्छाधिपति पूज्य आचार्य विजय राजशेखर सूरीश्वर के नेतृत्व में होगा। इस अवसर पर शनिवार सुबह 7.30 बजे 120 साधु, साध्वियों का नगर में आगमन होगा। जिन्हें समाज के लोग गाजे-बाजे के साथ मंदिर तक ले जाएंगे। प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

प्रतिदिन यह होंगे कार्यक्रम

15 अप्रैल को कुंभ स्थापना, दीप स्थापना, ज्वारा रोपण।

17 अप्रैल को पंचकल्याणक पूजा

18 अप्रैल को साध्वी एवं तपस्विनी वर्षोतप के सामूहिक पारणे, अष्टादश अभिषेक

20 अप्रैल भव्य शोभा यात्रा, सुबह 8 बजे नवग्रह दशदिक्पाल, अष्टमंगल पूजन, प्रतिष्ठा की बोलियां।

21 अप्रैल प्रभु का महामांगलिक प्रतिष्ठा, अष्टोतरी स्नात्र पूजा।

22 अप्रैल को द्वारोद्घाटन, सत्तरभेदी पूजा।

खबरें और भी हैं...