पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • अवैध वेंडरिंग के नाम से हो रही शराब तस्करी, 4 महीने में 8 केस

अवैध वेंडरिंग के नाम से हो रही शराब तस्करी, 4 महीने में 8 केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध शराब के साथ पकड़े हरदा और बैतूल के दो युवक

भास्कर संवाददाता | इटारसी

अवैध वेंडरिंग के लिए प्रदेश व देश में बदनाम इटारसी रेलवे जंक्शन में अब अवैध शराब की तस्करी का नाम भी जुड़ गया। स्टेशन पर ट्रेनों के माध्यम से शराब की अवैध तस्करी हो रही है। गुरुवार रात को प्लेटफार्म नंबर 1 पर जीआरपी ने अलग-अलग समय में दो शराब तस्करों को पकड़ा। जिनके बैग से देशी शराब के 105 पाव जब्त किए। बाजार कीमत 7 हजार रुपए है।

जीआरपी ने अारोपी विनोद पिता मंगल भदाैरिया निवासी रामनगर बैतूल और कपिल वैद्य निवासी हरदा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी बीएस चौहान ने बताया गुरुवार शाम करीब 7 बजे मुखबिर की सूचना पर एएसआई प्रीतमसिंह कुलस्ते, आरडी तेकाम, आरक्षक दिलीप, सुधीर सहित टीम को प्लेटफार्म नंबर एक के खंडवा छोर पर भेजा।

चेकिंग करने पर संदेही दो युवकों को पकड़ा। जिसमें विनोद से 55 क्वार्टर पकड़े। इसके ठीक 10 मिनट बाद दूसरे संदेही युवक कपिल के पास से 50 क्वार्टर देशी शराब जब्त की। दोनों आरोपी से पुलिस ने शराब लाने के संबंध में पूछताछ की। लेकिन उन्होंने सही जवाब नहीं दिया। जीआरपी को संदेह है आरोपी ट्रेनों में शराब बेचने के लिए लाए थे या इटारसी से शराब लेजाकर दूसरी जगह बेचते हैं। बीते चार माह में 7 पुरुष व एक महिला पर अवैध शराब के केस बने हैं।

कब-कब बने केस
2 फरवरी: अारोपी धनराज पिता दौलत और सनी मनोज पिता शंकर दोनों निवासी बालागंज होशंगाबाद से प्लेटफार्म नंबर 2 से अंग्रेजी शराब 112 नग। कीमत 14, 600 रुपए।

5 मार्च: प्लेटफार्म नंबर 7 से रात 12.30 बजे जबलपुर निवासी कमला पति अशोक जाट के पास से 100 पाव ऑफिसर च्वाइस अवैध शराब मिली। कीमत 6000 रुपए।

26 मार्च: प्लेटफार्म नंबर 7 से दयाराम पिता पंचमराम निवासी इटारसी के पास 75 नग बोतल अंग्रेजी शराब। कीमत 6000 रुपए।

29 मार्च : प्लेटफार्म नंबर एक से आरोपी सोनू उर्फ शुभम पिता अशोक और अजय महेश यादव दोनों निवासी इटारसी के पास 90 एमएल अंग्रेजी शराब मिली। कीमत 10 हजार रुपए।

शराब बेचने की बात सामने नहीं आई है, चेक कराएंगे
स्टॉफ लगातार चेकिंग कर रहा है। इसमें यह आरोपी अवैध शराब के साथ पकड़ा रहे हैं। शराब परिवहन के मामले बढ़े हैं। संदेह है इटारसी से यह आरोपी अवैध शराब लाते हैं जो भुसावल, बैतूल, हरदा, खंडवा की ओर ले जाते हैं। टीम को सतर्क किया है। स्टेशन पर तो शराब बेचने की बात सामने नहीं तो आई है। फिर भी इसे गंभीरता से चेक कराया जाएगा। बीएस चौहान, थाना प्रभारी, जीआरपी थाना

खबरें और भी हैं...