होशंगाबाद| जिले में सर्मथन मूल्य पर खरीदे गेहूं में मिलावट पर प्रशासन ने कार्रवाई की। वेयरहाउस कैवलारी में सेवा सहकारी समिति बारंगी का गेहूं ले जा रहे ट्रक में 500 बोरों में से 11 बोरों में 40 प्रतिशत से अधिक मिट्टी युक्त गेहूं मिला है। इस मामले समिति बारंगी समिति प्रबंधक आशोक रघुवंशी,खरीदी केंद्र प्रभारी मोहन गोस्वामी के खिलाफ सोहागपुर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। गुरुवार रात अधिकारियों ने वेयरहाउस कैवलारी में सेवा सहकारी समिति बारंगी का गेहूं ले जा रहे ट्रक की जांच की तो ट्रक में रखे 500 में से 11 बोरों में 40% से अधिक मिट्टी युक्त गेहूं मिला है। जांच दल में आपूर्ति नियंत्रक बीएस तोमर, उपायुक्त सहकारिता अखिलेश निगम, योगेश सिंंह, सुमन सिंह, प्रशांत बामनकर, आरबीएस ठाकुर आदि शामिल थे।