भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
फेफरताल शंकर मंदिर के पास पानी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। मुकेश मीना पिता बलराम मीना (38) के साथ ओमप्रकाश मालवीय और उसके छोटे भाई प्रेम नारायण ने मारपीट की। मुकेश के सिर में गंभीर चोट अाई। मुकेश मीना ने बताया गुरुवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच बार-बार बिजली बंद हो रही थी। एक घंटे मिलने वाले नल से पानी नहीं भरा पाया। पंप ऑपरेटर से बाॅल्व बंद नहीं करने की बात की तो ओमप्रकाश और प्रेम नारायण मालवीय झगड़ा करने लगे। दोनों भाइयों ने लाठियों से मारपीट की।
फेफरताल में शंकर मंदिर के पास दाे गुटों में संघर्ष
होशंगाबाद। घायल मुकेश मीना।
हाउसिंग बोर्ड की मशीन सुधरी, आज मिलेगा पानी
गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के पंप हाउस की मोटर के नट-बोल्ट टूटने से पानी सप्लाई नहीं हुई। नपा एई रमेश शुक्ला ने बताया फिल्टर प्लांट में मोटर की कपलिंग के नट बोल्ट टूटने से मशीन बंद हो गई। दो मशीनें लगी हैं। गुरुवार को कपलिंग के नट-बोल्ट टूट गए। इससे पानी सप्लाई नहीं हुई। शाम को सुधार हो गया। शुक्रवार से आम दिनों की तरह पानी मिलने लगेगा।