होशंगाबाद| विद्युत वितरण कंपनी के रसूलिया स्थित वृत्त कार्यालय में शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा शिविर लगाया जा रहा है। इसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत फोरम के सामने रख सकते हैं। एई हाकम सिंह बाथम ने बताया शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फोरम के अध्यक्ष और सदस्य उपभोक्ताओं की शिकायत को सुनेंगे एवं निराकरण किया जाएगा।