होशंगाबाद | गर्मी तेज होती जा रही है। दो दिन से तापमान 44 डिग्री के पास चल रहा है। शनिवार को तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया था। रात का तापमान भी 27 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अब तेज गर्मी की आशंका जताई है। शनिवार को सुबह से ही तापमान बढ़ रहा था। सुबह 8.30 बजे तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया था। सुबह 11.30 बजे तापमान 40 डिग्री पर था।
दोपहर 2.30 बजे 43 डिग्री पर था। इसके बाद बादल आने से तामपान आगे बढ़ने से रुक गया। तापमान 43.8 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तापमान ऊपर जाएगा। गर्मी अभी रहेगी। हालांकि जून में मानसून आ जाएगा लेकिन इसके पहले गर्म हवा चलेगी। इससे गर्मी और बढ़ेगी।