26 मई को होगी चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग
होशंगाबाद| पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं काउंसिलिंग 26 मई को होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वयं के द्वारा प्रमाणित पूरे दस्तावेजों की छाया प्रति लाना जरूरी है। शपथ पत्र का प्रारूप के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट Landreccords.mp.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं।