पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • मुख्य सचिव ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किसान बोले 80 क्विंटल के बाद नहीं ले रहे चना

मुख्य सचिव ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किसान बोले 80 क्विंटल के बाद नहीं ले रहे चना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

मुख्य सचिव कृषि राजेश राजौरा ने शनिवार को कृषि उपज मंडी व गेंहूं खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। खरीदी प्रक्रिया का जायजा लिया एवं किसानों से सीधी बात की। किसानों ने कृषि उपज मंडी में बताया 80 क्विंटल के बाद चना नहीं लिया जा रहा है। पोर्टल पर बिल भी नहीं बन रहे हैं। राजौरा ने किसानों को ज्यादा खरीदी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव बाबई, पिपरिया के लिए रवाना हो गए। उनके साथ संजय बंदोपाध्याय प्रमुख सचिव जनजाति कार्य विभाग, एसडीएम मनोज उपाध्याय,योगेंद्र बेड़ा सहायक संचालक कृषि, कृषि उपज मंडी की अध्यक्ष जानकी रामदास मीणा, सचिव नीलकमल वैध,मंडी निरीक्षक भैयालाल सोनिया, किसान आदि उपस्थित थे।

9 जून तक लेंगे चना

20 मई तक गेहूं खरीदी होना था लेकिन एक दिन पहले ही गेहूं खरीदी बंद कर दी। इस बार लक्ष्य से 75 हजार मीट्रिक टन की खरीदी ज्यादा हुई। 60 हजार से ज्यादा किसानों ने उपज को 128 खरीदी केंद्रों पर बेचा। चने की खरीदी 9 जून तक होना है। एक किसान से एक दिन में 40 क्विंटल ही चना लिया जा रहा है।



दो बार में 80 क्विंटल बेचने के बाद उसका चना पोर्टल पर खरीदी नहीं हो रही है। इसको लेकर किसान रामदास मीणा सहित अन्य किसानों ने प्रमुख सचिव को समस्या बताई। जिसको हल करने की बात राजेश राजौरा ने कही है।

खबरें और भी हैं...