पिपरिया| भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को जिला सदस्य पार्वती शर्मा के निवास पर हुई। जिसमें 2 जून को होने वाले सम्मेलन के संबंध में चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में सीएम और महिला माेर्चा प्रदेश अध्यक्ष होशंगाबाद आएंगे। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष ललिता पुर्विया, ममता तोमर, अर्चना साहू, मंजूलता चौरसिया अादि मौजूद थी।