होशंगाबाद | अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पं.नाथूराम गाेडसे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सतरस्ते पर शाम 4 बजे अातिशबाजी की। इसके बाद शहर के सतरस्ता,इंदिरा चौक,गांधी चौक,एसपी कार्यालय चौराह,मीनाक्षी चौराह से हाेते हुए वाहन रैली निकाली। इस कार्यक्रम में संगठन मंत्री कन्हैयालाल रैकवार,नीरज द्विवेदी,सौरभ रूरे,जतिन चौरे,योगेश गौर,अरूण कौशिक पंकज ककोरिया, राजा प्रजापति,उदय मसानिया शामिल रहे।