पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • किशोर कुमार के बंगले का साढ़े 14 करोड़ में हुआ सौदा

किशोर कुमार के बंगले का साढ़े 14 करोड़ में हुआ सौदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा |हरफनमौला गायक किशोर कुमार के खंडवा के बांबे बाजार स्थित पुश्तैनी बंगले की डील फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि 7 हजार 200 स्क्वॉयर फीट के बंगले का सौदा 20 हजार रु. स्क्वॉयर फीट के भाव से हुआ है यानी लगभग साढ़े 14 करोड़ रुपए में सौदा तय हुआ है। यह सौदा खंडवा के किसान व कॉलोनाइजर अभय जैन ने करीब दो हफ्ते पूर्व मुंबई में किशोर कुमार के बेटे सुमित कुमार, उनके वकील व पीए के साथ मिलकर किया। जैन ने सौदे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार के खंडवा स्थित बंगले के स्थान पर कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। यहां किशोर कुमार की स्मृतियों को भी सहेजेंगे। कुछ साल पहले भी इस तरह की चर्चा चली थी, लेकिन इस बार सौदा पक्का है। शेष पेज 9 पर

पैतृक गांव हथनौरा से भोपाल लौटते समय कार को ट्रक ने मारी टक्कर

क्राइम रिपोर्टर| होशंगाबाद

देश में मानव जीवाश्म खोजने वाले भू-वैज्ञानिक डॉ. अरुण सोनकिया का शनिवार को हरदा रोड पर सड़क हादसे में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर दिशा में नर्मदा नदी के तट पर बसे ग्राम हथनौरा में 5 दिसंबर 1982 में मानव जीवाश्म की खोज की थी। इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। शनिवार को वे अपने पैतृक गांव हिरनखेड़ा (सिवनीमालवा) आए थे। वे दोपहर 12 बजे अपनी मारुति 800 कार से भोपाल के लिए निकले थे। दोपहर करीब 2 बजे टुगारिया गांव जाने वाले रोड के पास उनकी कार को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। वे कार में दब चुके थे, उन्हें राहगीरों ने बाहर निकाला, लेकिन 108 के पहुंचने से पहले उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का कारण ट्रक के अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। हादसे में दस चक्का ट्रक के पीछे के दोनों चक्के टूट गए। एसआई ब्रजेश उइके ने बताया ट्रक चालक मौके से भाग गया। मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है। पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डॉ. सोनकिया भोपाल की अपेक्स बैंक कॉलोनी रोहित नगर के पास सहयोग बिहार कॉलोनी में रहते थे।

- पढ़ें | पुलआउट भी

खबरें और भी हैं...