पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • खनिज विभाग ने अवैध रेत का परिवहन कर रहे 10 डंपरों को पकड़ा

खनिज विभाग ने अवैध रेत का परिवहन कर रहे 10 डंपरों को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| जिला खनिज विभाग के निरीक्षकों ने शनिवार अल सुबह रेत के 10 डंपरों को अवैध रेत के परिवहन करते हुए पकड़ा है। डंपरों को देहात थाने में खड़ा करवा दिया है। खनिज विभाग के निरीक्षक संतोष सूर्यवंशी और संजय सोलंकी ने पुलिस के साथ जासलपुर और रायपुर रेत खदान 4 से रेत भरकर आ रहे बिना रायल्टी के डंपरों को पकड़ा। डंपरों में ओवरलोड रेत मिली। रायपुर रेत खदान शिवम इंटरप्राइजेस और जासलपुर डिजीयाना कंपनी के पास है। खनिज निरीक्षक संतोष सूर्यवंशी ने बताया इन डंपरों को खदान से निकलने के साथ ही पकड़ा है।

इनको किया जब्त: एमपी 09 एचएच 8828,एमपी 09 एचएच 8868,एमपी 37 जीए 1902,एमपी 04 एचई 2494,एमपी 04 एचई 3354,एमपी 09 एचएच 4543,एमपी 04 एचई 3311,एमपी 09 एचएच 7270,एमपी 07 एचबी 8184,एमपी 07 एचबी 8472 है।

रेत का स्टाक

खबरें और भी हैं...