भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
भारतीय समाज में पाश्चात संस्कृति पैर पसारती जा रही है। बदलते दौर में एक नई संस्कृति आ गई है। जिसका नाम लिव इन रिलेशनशिप है। इसमें एक लड़का और एक लड़की एक साथ रहते हैं। ऐसी संस्कृति पर आधारित नाटक मेय बी दिस समर का मंचन शनिवार को श्री एकरंग नाट्य मंच द्वारा पं. राम लाल शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में किया।
नाटक की लेखिका त्रिपुरारी शर्मा और आकाश मनी शिवहरे द्वारा निर्देशित इस नाटक के मंचन में नायक और नायिका के बीच लिव इन रिलेशन में रहकर जीवन के खट्टे मीठे अनुभव की कस्मकश का दर्शाया गया है। नाटक से छोटे शहर से बड़े शहर में आए युवक-युवतियों के जीवन की गहराईयों और घर गृहस्थी की जटिल परिस्थितियों को सामने लाने का प्रयास किया है। नाटक में छोटी बड़ी गलतियों व अनुभवों से सीखकर समाज से एवं समाज की तमाम सीमाओं और दायरों को लांघकर उनसे लड़कर-बचकर एक दूसरे को समझने प्रेम पूर्वक हने तथा एक दूसरे का सहयोग कर जीवन को सफल बनना सिखाता है। शनिवार को दो दिवसीय इस नाट्य मंचन कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंगकर्मी र|ेश साहू और नर्मदा शिक्षा सोसायटी का सहयोग रहा।
नायक और नायिका की कस्मकश
नाटक में बताया मंच पर नायक और नायिका लिव इन में रहते हैं। लंबे समय के बाद दोनों के बीच में नायिका नायक से कहती है कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए लेकिन नायक इसके लिए तैयार नहीं होता है। दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। लेकिन एक दूसरे की कमी और जरूरतों को जानते हैं। लेकिन जब वह एक दूसरे के करीब आते है,फिर दूरिया हो जाती है।
नायक: मंगलेश सिंगारिया
नायिका:अल्का अहिरवार
निर्देशक: आकाश मनी शिवहरे
नाट्य मंचन में
इनकी भूमिका
श्री एकरंग नाट्य मंच द्वारा दो दिवसीय नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नाटक अर्जेंट मीटिंग और मेय बी दिस समर का मंचन किया गया। इन दोनों नाटकों में रंगकर्मी बसीम खान और आकाश मनी शिवहरे का निर्देशन रहा। वहीं कलाकार प्रेम शंकर मांगराेल,हितेश मेहरा,वरूण शुक्ला,अजीत सिंह राठौर,सौरभ विश्वकर्मा,नर्मदा हरियाले, अल्का अहिरवार, अनुराग शर्मा,मयंक चिचवारे, शिवम कीर,मंगलेश सिंगारिया, आकाश मनी शिवहरे,प्रद्धुम्न हरियाले, शिवम कीर,नितिन रोहर,हितेश मेहरा शामिल रहे।