होशंगाबाद| मंगलवारा घाट पर चल रही संगीतमय स्कंद महापुराण कथा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को पं. उमाशंकर पाठक ने व्यास गादी से संतो की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संत निर्मल ह्रदय वाले होते है। सृष्टि का वर्णन करते हुए कहा कि गायत्री उपासक गायत्री मंत्र से मोक्ष धाम की प्राप्ती होती है। गौ माता की रक्षा के लिए सब भक्तों को सहयोग करना होगा। कथा में मां नर्मदा व सती चरित्र वर्णन किया।