भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
मुख्य सचिव कृषि राजेश राजौरा ने शनिवार को कृषि उपज मंडी व गेंहूं खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। खरीदी प्रक्रिया का जायजा लिया एवं किसानों से सीधी बात की। किसानों ने कृषि उपज मंडी में बताया 80 क्विंटल के बाद चना नहीं लिया जा रहा है। पोर्टल पर बिल भी नहीं बन रहे हैं। राजौरा ने किसानों को ज्यादा खरीदी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव बाबई, पिपरिया के लिए रवाना हो गए। संजय बंदोपाध्याय प्रमुख सचिव जनजाति कार्य विभाग, एसडीएम मनोज उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
, योगेंद्र बेड़ा सहायक संचालक कृषि, कृषि उपज मंडी की अध्यक्ष जानकी रामदास मीणा, सचिव नीलकमल वैध,मंडी निरीक्षक भैयालाल सोनिया, किसान
9 जून तक लेंगे चना
20 मई तक गेहूं खरीदी होना था लेकिन एक दिन पहले ही गेहूं खरीदी बंद कर दी। इस बार लक्ष्य से 75 हजार मीट्रिक टन की खरीदी ज्यादा हुई। 60 हजार से ज्यादा किसानों ने उपज को 128 खरीदी केंद्रों पर बेचा। चने की खरीदी 9 जून तक होना है। एक किसान से एक दिन में 40 क्विंटल ही चना लिया जा रहा है।