होशियारपुर जिले में 51 सदस्यों के साथ नवंबर 2017 में
होशियारपुर जिले में 51 सदस्यों के साथ नवंबर 2017 में शुरू की गई समर्पण योजना के तहत अभी तक 15 हजार सदस्य जुड़ चुके हैं और 365 रुपए की पर्ची काट 57 लाख रुपए एकत्र कर लिए गए हैं। इस अभियान का और विस्तार करने के लिए इसे कॉलेजों तक भी ले जाया जाएगा। प्रोजेक्ट के साथ जुड़े डॉ. अनूप ने बताया कि पिछले दिनों डीएवी कॉलेज में स्टूडेंट्स को इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया है। जल्द ही अगले 10-12 दिनों में एक और कॉलेज में अभियान चला युवाओं को प्रेरित किया जाएगा ताकि युवा इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़े जिले के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने में सहयोग करें। डेस्क लगने के बाद स्कूलों में ग्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे और कुछ सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस भी शुरू की जानी हैं।