9 अप्रैल को हादसे में लगी थी चोट, होशियारपुर से लुधियाना की गई थी रेफर
परमजीत सिंह पम्मा, भाई गुरनाम सिंह, हरमेश कुमार और गुरमेल के सामने दीदार सिंह ने बताया कि वह प|ी और बच्चों के साथ 9 अप्रैल को लुधियाना से फगवाड़ा होते हुए बस से करीब साढ़े चार बजे माहिलपुर आने के लिए चढ़ा था। बस बहराम के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। पुलिस वालों और राहगीरों ने उन्हें बस से निकाला तो प|ी डिंपल रानी को छाती पर अंदरूनी चोट लगी। जिसका दर्द 12 अप्रैल की रात ज्यादा बढ़ने के कारण उसे 108 एंबुलेंस में डिंपल को सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया, यहां से डॉक्टरों ने 13 अप्रैल को उसे निजी अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया था। दीदार सिंह ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की दस साल की और बेटे छह और तीन साल के है। प|ी डिंपल पांच महीने से गर्भवती थी।