पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | होशियारपुर-जालंधर सड़क पर शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में चार लोग घायल हो गए थे जिनमें से एक युवक सरबजीत सिंह (30) की मौत हो गई, इसके बाद दूसरे युवक रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि गंभीर जख्मी रवि भी लुधियाना के अस्पताल में दाखिल है।

थाना मॉडल टाउन के एएसआई गुलशन कुमार ने बताया कि हरदोखान पुर के लखविंदर सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि वह और उसकी भुआ का लड़का सरबजीत सिंह (30) नसराला की फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अपने-अपने मोटरसाइकिलों पर काम से लौट रहे थे। गांव सिंगड़ीवाल के पास गलत साइड से मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन युवकों ने सरबजीत सिंह को टक्कर मार दी। इसमें सरबजीत और दूसरे मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर जख्मी हो गए। चारों को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। सरबजीत की हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। एएसआई गुलशन ने बताया कि दूसरे मोटरसाइकिल सवार युवकों की पहचान रवि कुमार निवासी बहादुरपुर, परगट और प्रदीप के रूप में हुई है। वह भी उसकी फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। रवि का लुधियाना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरे लड़के भी निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। रवि के खिलाफ धारा 304 ए, 279 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सरबजीत के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...