पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्भवती की हो चुकी थी मौत, नर्स ने 8 हजार की दवाएं मंगवा ली, डेढ़ लाख का बिल भी थमाया

गर्भवती की हो चुकी थी मौत, नर्स ने 8 हजार की दवाएं मंगवा ली, डेढ़ लाख का बिल भी थमाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर

12 अप्रैल को छाती में दर्द के कारण 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल हुई डिंपल रानी (30) की तबीयत बिगड़ने पर 13 अप्रैल को उसे निजी अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। डिंपल का पति दीदार सिंह राज मिस्त्री है और अस्पताल का बिल न दे पाने के कारण उसको प|ी का शव नहीं दिया जा रहा।

बाड़ियां कलां के दीदार सिंह ने बताया कि लुधियाना के अस्पताल में डॉक्टरों ने उससे कहा कि डिंपल का ऑपरेशन करना पड़ेगा तभी हालत में सुधार हो सकता है। उसने डॉक्टरों को बताया था कि वह बहुत गरीब है उसके हिसाब से ही इलाज किया जाए। दीदार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने 11 घंटे ऑपरेशन करने में लगाए लेकिन इसके बाद भी उसे प|ी को मिलने नहीं दिया गया। 14 अप्रैल को जब उसे प|ी से मिलाया तो उसे एहसास हो गया था कि वह जीवित नहीं है। दीदार ने बताया कि ड्यूटी पर नर्स ने उससे 8 हजार रुपए की दवाएं और मंगवाई, जब वह यह दवाएं वापस आ रहा था तो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने उसे कहा कि अब कोई फायदा नहीं है। दीदार ने कहा कि जब उसकी प|ी जीवित ही नहीं है तो दवाएं किस लिए मंगवाई जा रही हैं। इसके बाद अस्पताल ने उसे एक लाख दस हजार रुपए का बिल थमा दिया और कहा कि पैसे जमा करवाकर वह शव ले जा सकता है। जब उसने इतने पैसे जमा करवाने में असमर्थता जताई तो उसे 75 हजार रुपए जमा करवाने के लिए कहा गया। इसके बाद वह अपने घर वापस आ गया। दीदार सिंह ने बताया कि उसने डॉक्टरों से कहा था कि वह गरीब है उसके पास मात्र पंद्रह हजार रुपए ही हैं जो वह गांव से इकट्ठा करके लाया है लेकिन अस्पताल प्रबंधन पैसे जमा कराने के बाद ही शव देने की बात कह रहा है।

खबरें और भी हैं...