पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीनी विवाद में भतीजियों से चाचाओं ने की मारपीट

जमीनी विवाद में भतीजियों से चाचाओं ने की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

गांव बैंसतानी की दो युवतियों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना बुल्लोवाल में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते युवतियों पर हमला किया गया है।

लखविंदर कौर पुत्री शीतल सिंह ने बताया कि उनका अपने 2 चाचाओं के साथ जमीनी विवाद का था। इसमें अदालत ने केस उनके हक में कर दिया था। इस जमीन पर वह 30-3-18 को शौचालय बनवा रहे थे और वह अपनी बड़ी बहन दलजीत कौर के साथ घर पर अकेली थी। उसके चाचा गुरदिस सिंह और सुरजीत सिंह, अमृतपाल (चाचा का लड़का), किरनजीत कौर (चाची) और जसविंदर कौर (चाची) गाड़ी में आए और उसके घर में घुसकर उसके साथ गाली गलोच करने लगे। जब उनको रोका तो उन्होंने डंडों के साथ उनसे मारपीट की। लखविंदर कौर ने बताया कि उस समय उसकी बहन ने भी उसको बचाने की कोशिश की लेकिन उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी और उन्हें बालों से पकड़ कर गली में घसीटा। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी वहां से भाग गए। घटना के समय उसके पूर्व सैनिक पिता और दिव्यांग भाई घर पर नहीं थे। थाना बुल्लोवाल के एएसआई हंस राज ने बताया कि जांच के बाद उक्त पांचों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...