पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी जमीन का बयाना करा 30 लाख रुपए ठगे

सरकारी जमीन का बयाना करा 30 लाख रुपए ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

सरकारी जमीन का बयाना कर लाखों की ठगी मारने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी उक्त जगह पर मकान बनाने के लिए मंगवाई 25 हजार ईंटें और 350 बोरी सीमेंट भी ले उड़े।

गांव खिचिया (मुकेरियां) के राजेश सोनी ने बताया कि गांव कटोहर के सतनाम सिंह और गांव गढ़दीवाल के करनैल सिंह ने मिलकर उनको एक जमीन बेचनी थी। इसके लिए उक्त लोगों को उन्होंने 30 लाख रुपए बयाना दिया था। उन्होंने बताया कि जब उस जमीन की तफ्तीश की गई तो वह सरकारी जमीन निकली। इस बात को लेकर जब सतनाम और करनैल को कहा कि वह उनके साथ धोखा कर रहे हैं और उनके पैसे वापस करें। इस पर वह दोनों पैसे वापस करने में आनाकानी करने लगे। राजेश सोनी ने बताया कि इतना ही नहीं उक्त जमीन पर मकान बनाने के लिए उन्होंने करीब एक लाख 25 हजार ईंटें और करीब 350 बोरी सीमेंट मंगवाया था जिसकी कीमत करीब 6-7 लाख रुपए बनती है और आरोपी सामान भी ले गए हैं। उन्होंने बताया कि जब पैसे वापस नहीं मिले तो उन्होंने 29-12-17 को एसएसपी को शिकायत की थी। थाना मुकेरियां के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच करने के बाद सतनाम सिंह और करनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है लेकिन अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...