कालूवाहर में 24 बोतल अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
थाना बुल्लोवाल पुलिस ने 24 बोतल अवैध शराब बरामद कर आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। थाना बुल्लोवाल के हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव कालूवाहर का सूरज अवैध शराब बेचने का काम करता है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सूरज की ओर से छिपाई गई अवैध शराब की जगह पर छापामारी की। उन्होंने बताया कि छापामारी में उक्त जगह पर 24 बोतल अवैध शराब की बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी सूरज पर केस दर्ज कर लिया गया है। वह इस समय फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।