दमकल विभाग ने कैंप लगाकर फायर सेफ्टी की जानकारी दी
होशियारपुर | दमकल विभाग द्वारा 20 अप्रैल तक जनता के लिए जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। एडीएफओ अवतार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत रविवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को फायर सेफ्टी की जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, निजी अस्पतालों व अन्य संस्थाओं के अलावा बहु मंजली इमारतों और फैक्ट्रियों में जाकर आग बुझाने के प्रबंधों और प्राकृतिक आफतों के समय बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। 20 अप्रैल को आगजलनी की घटनाओं में जिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व आम व्यक्ति ने अहम भूमिका निभाई उनको विशेष तौर पर दमकल विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर परवीन कुमार, योगेश कुमार, शुभम, ओंकार सिंह, सुरिंदर कुमार, विजय कुमार, गुरदित सिंह, अरुणेश सैनी, रणजीत सिंह, रवि कुमार, ईश्वर सैनी, हरमिंदर सिंह,पवन कुमार, राहुल कुमार उपस्थित थे।