शिव मंदिर में शारदा परिवार ने लगाया भंडारा
होशियारपुर . हरि नगर स्थित शिव मंदिर में रविवार को सालाना छठा भंडारा लगाया गया। मीनाक्षी शारदा ने बताया कि साल 2012 में शारदा परिवार की तरफ से शिव मंदिर में भगवान शिवजी परिवार, श्रीराम जी परिवार, शनि देव व अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई थी, जिसके चलते हर साल भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि भंडारे के दौरान सुबह हवन पूजा और उसके बाद कंजक पूजन कर ब्रह्म भोज की मर्यादा पूरी कर भंडारा शुरू किया गया। इस मौके पर मेयर शिव सूद, पार्षद निपुण शर्मा, एसके तलवाड़, पंडित दीपक शारदा, पंडित शत्रुघ्न शर्मा, जगदीश कुमार, सुमित, राज कुमार, रघुनाथ, महक शारदा, होशियार सिंह, अनिल, नीरज, रोहित राधे, विक्का उपस्थित थे।