गांव फम्बिया में मनाया डॉ. अंबेडकर का जन्मदिन
भास्कर संवाददाता| होशियारपुर
डॉ. बीआर अंबेडकर के 127वें जन्मदिन पर गांव फम्बिया में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स हलका शाम चौरासी के प्रधान हैप्पी फम्बिया ने कहा कि आज हर किसी को बाबा साहिब जी की जिंदगी का ज्ञान होना जरूरी है ताकि उन्हें उनके जीवन के साथ साथ अपने देश के संविधान के बारे में भी पता चले। इस दौरान अवतार, हरभजन कौर, दविंदर कुमार, परमजीत सिंह, कौशल कुमार, पुरुषोत्तम, दीपक, जसविंदर, बलबीर पंच उपस्थित थे।