पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव चुखियारा में श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स ने निकाला चेतना मार्च

गांव चुखियारा में श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स ने निकाला चेतना मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर| गांव चुखियारा में श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स, डॉ. बीआर अंबेडकर मिशन सोसायटी, श्री गुरु रविदास सभाएं और महर्षि वाल्मीकि सभाओं के सहयोग से चेतना मार्च निकाला गया। फोर्स के पंजाब सचिव अवतार बसरा की अगुवाई में निकाला मार्च चुखियारा से चलकर घड़ियाल, मानको, कठार, मसानिया, चोमो, खुर्दपुर, पंडोरी, कडियाणा, नाहला, नाजका, भेला, सारोवाद, बहुदीनपुर, कूपुर, ढेहपुर गांवों से होते हुए वापस गांव चुखियारा में संपन्न हुआ। अवतार बसरा ने बताया कि इस चेतना मार्च का मुख्य उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचना है। इस मौके पर डॉ. इंद्रपाल, ज्ञान चंद, कौशल्या देवी, सुखविंदर चुम्बर, रवि कुमार, मनप्रीत, अश्वनी कठार, सुखदेव चुम्बर, करनैल सिंह, जरनैल सिंह, परमजीत उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...