भावाधस ने मनाया डा. अंबेडकर का 127वां जन्मोत्सव
होशियारपुर| भावाधस के पंजाब कनवीनर अनिल हंस की अध्यक्षता में बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर जी का 127वां जन्मोत्सव बलबीर कालोनी में मनाया गया। इस अवसर पर अनिल हंस ने कहा कि बाबा साहिब ने नारी शक्ति की समानता का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि सत्ती प्रथा के खिलाफ पहली जंग बाबा साहिब ने लड़ी थी, वहीं नारियों को शिक्षा का अधिकारी भी बाबा साहिब ने दिलवाया। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को आपसी भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। उनका सपना था कि देश में अमन शांति बनी रहे। इस अवसर पर रवि कुमार, हेम राज पप्पू, अशोक कुमार, विक्की भट्टी, राकेश सिद्धू, विशाल गिल, काका बागपुर, शंकर, जग्गी, इंद्रजीत आदि मौजूद थे।