पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खूनदान कैंप में 25 यूनिट खून एकत्र

खूनदान कैंप में 25 यूनिट खून एकत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशियारपुर

लॉस्ट होप वेलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार को बस अड्डे में खूनदान कैंप सोसाइटी के पंजाब सचिव करणदीप सिंह की अगुवाई में लगाया गया। करणदीप सिंह ने बताया कि उनकी सोसाइटी की तरफ से यह पहला खूनदान कैंप लगाया गया है और इसमें भाई कन्हैया ब्लड बैंक चेरिटेबल सोसाइटी होशियारपुर की टीम द्वारा किया गया खूनदान एकत्र करने की ड्यूटी निभाई गई है। कैंप के दौरान थाना मॉडल टाउन के थानाध्यक्ष नरिंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस मौके पर मुख्य मेहमान इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने कहा कि सोसाइटी द्वारा इस तरह का कैंप लगाना अपने आप में प्रशंसात्मक कार्य है और सभी लोगों को इस तरह के कैंपों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर सोसाइटी की तरफ से मुख्य मेहमान इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कैंप के दौरान 25 यूनिट खून एकत्र किया गया। इस मौके पर ममता, बलवंत सोनू, गुरदीप सिंह, करमजीत सिंह, गौरव भारद्वाज, सन्नी शर्मा, हरप्रीत सिंह, दीपक वासुदेव, तेजवंत सिंह, क्रिशन कुमार, करमजीत, राहुल, दलबीर सिंह, अतुल, साहिल, मंदीप सिंह, मंजीत सिंह, जसकरण उपस्थित थे ।

इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते।

खबरें और भी हैं...