टांडा से अध्यापक हल्ला बोल रैली में भाग लेने के लिए रवाना
हल्ला बोल रैली के लिए चलने से पहले नारेबाजी करते अध्यापक।
भास्कर संवाददाता| उड़मुड़
पंजाब की कैप्टन सरकार की और से शिक्षकों को बेसिक तनख्वाह पर लाए जाने और नई तबादला नीति के विरोध में पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे अध्यापकों की ओर से मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के शहर पटियाला में हल्ला बोल रैली में भाग लेने के लिए सांझा अध्यापक मोर्चा टांडा के बैनर तले अध्यापक अजीब द्विवेदी की अगुवाई में पटियाला के लिए रवाना हुए। दाना मंडी से चलने से पहले टीचरों ने कैप्टन सरकार विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला कमेटी सदस्य अमर सिंह, रमेश होशियारपुरी, प्रदीप विरली, लोकेश विशिष्ट , गुरनाम सिंह, नरिंदर मंगल, अजीत सिंह, नरिंदर अरोड़ा, दविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, राकेश रोशन, गुरचरन सिंह, बलदेव राज, सुखवीर सिंह, सतनाम सिंह, नरिंदर, संजय कुमार, प्रदीप शर्मा, गुरनाम सिंह, वरिंदर कुमार, अजय कुमार, जगदीश, गगनदीप, मनदीप बंसल, हरमीत सिंह, प्रितपाल कौर, मीना द्विवेदी, संदीप सिंह, सतवीर कौर, भजनीक सिंह, पलविंदर सिंह, नीलम वालिया, अजय कुमार, गुरचरण सिंह खोखर, प्रिंसिपल मंजीत सिंह, दविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, राकेश सैनी, जतिंदर मुलतानी, संजय कुमार, बलविंदर मियानी सहित बड़ी गिनती में अध्यापकगण मौजूद थे।