पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापकों की पटियाला में हल्ला बोल रोष रैली में होशियारपुर से 15 बसें रवाना

अध्यापकों की पटियाला में हल्ला बोल रोष रैली में होशियारपुर से 15 बसें रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशियारपुर

पंजाब में पिछले एक साल से कांग्रेस सरकार द्वारा शिक्षा विभाग की लंबे समय से लटकी आ रही मांगों की तरफ ध्यान न दिए जाने के रोष के तौर पर सांझा अध्यापक मोर्चा पंजाब द्वारा मुख्यमंत्री के हलके पटियाला में हल्ला बोल रोष रैली के लिए जिला होशियारपुर से 15 बसों के माध्यम से भारी संख्या में अध्यापक रवाना हुई। गर्वमेंट टीचर यूनियन होशियारपुर के जिला प्रधान प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, सुनील कुमार, एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन के प्रांतीय नेता राम भजन चौधरी, प्रितपाल सिंह चौटाला, कम्प्यूटर अध्यापक यूनियन के नेता अनिल ऐरी, अमनदीप शर्मा, बीएड अध्यापक फ्रंट होशियारपुर के प्रधान सुरजीत राजा, उपकार पट्टी, जसवीर तलवाड़ा, वरिंदर विक्की, डीटीएफ के सुखदेव डानसीवाल, मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अध्यापकों को पटियाला के लिए रवाना करने के मौके पर विभिन्न नेताओं ने कांग्रेस सरकार विरुद्ध जमकर अपनी भड़ास निकाली।

इस अवसर पर बोलते हुए नेताओं ने कहा कि एक तरफ लोक बैसाखी जैसे पवित्र और खुशी के त्यौहार के मौके पर जिंदगी के कुशल मंगल होने की अरदाते कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के प्रांत के लाखों अध्यापकों के कच्चे कर्मचारियों के साथ चुनाव से पहले किए वायदे पूरे करने की बजाए स्कूलों में सेवाएं निभा रहे लाखों स्थायी और अस्थायी मुलाजिमों को सरकारी धक्केशाही का शिकार बनाना शुरू किया हुआ है। शिक्षा के सुधारों की आड़ में विभाग के शिक्षा सचिव और ऐसे नादरशाही फरमान जारी हो रहे हैं जिनका एक मकसद केवल अध्यापक वर्ग को डर धमकाना और दहशत पैदा करना रह गया है। इस अवसर पर जीटीयू नेता अजीब दिवेदी, इंद्रसुखदीप सिंह, रेनू कंवर, संजीव कुमार, विकास शर्मा, अमर सिंह, जसवंत सिंह, शाम सुन्दर कपूर, रविंदर कुमार, दविंदर सिंह, कमलदीप सिंह, नरेश कुमार, प्रदीप विरली, लकेश कुमार, जसवंत सिंह, मुलख राज, जरनैल सिंह, जसविंदरपाल, संदीप कुमार, रविंदर सिंह, हरि बिलास, नवदीप सिंह, गुरविंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।

पत्रकारों को जानकारी देते सांझा अध्यापक मोर्चा होशियारपुर के नेता। -भास्कर

खबरें और भी हैं...