पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर मीटर रीडरों की सभा 19 को लुधियाना में

मांगों को लेकर मीटर रीडरों की सभा 19 को लुधियाना में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | मीटर रीडर एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष रविंदर नाथ शर्मा ने बताया कि मीटर रीडरों की सभा 19 अप्रैल को लुधियाना में होगी, जिसमें मीटर रीडरों की पंजाब की कार्यकारिणी का चुनाव होगा और मीटर रीडरों की मुख्य मांगो पर विचार चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मीटर रीडरों की मुख्य मांगें हैं कि मीटर रीडरों का प्रोमोशन कोटा फिर से 100 फीसदी किया जाए, पावरकॉम तकनीकी मीटर रीडरों की भर्ती की जाए, मीटर रीडरों से प्राइवेट बिल बनाने वाली कंपनियों की क्रॉस चेकिंग करवाएं, जेएमआर को मीटर रीडर बनाएं और उनकी सिनियोरिटी जारी की जाए, कांट्रेक्क कर्मी रेगुलर करें, 5 साल की सर्विस वाले जेई को एएई बनाया जाए, क्योंकि वह पहले ही 33 सालों बाद प्रमोट हुए थे।

खबरें और भी हैं...