पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवम अस्पताल में सेवाएं प्रदान करेंगे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार

शिवम अस्पताल में सेवाएं प्रदान करेंगे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार अब फगवाड़ा रोड़ स्थित शिवम अस्पताल में सेवाएं प्रदान करेंगे। बातचीत में डॉ. अजय कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ से संबंधित हैं तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस करने के बाद एमडी व डीएम (गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट) एम्स दिल्ली से की। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए और सीनियर गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट के तौर पर सेवाएं दी। फिर वह भारत लौट आए मद्रास अस्पताल अौर पटना में सेवाएं दीं। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि होशियारपुर के शिवम अस्पताल में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट से संबंधित बीमारी के इलाज हेतु हर प्रकार के उपकरण मौजूद हैं, जैसे एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, ईआरसीपी, लीवर बाइंडिंग, एस्ट्रो रिमूवल, कैप्सूल एंडोस्कोपी, अचला डाइलेशन, पेयर्स थैरेपी आदि से संबंधित समस्त उपकरण व मशीनरी उपलब्ध है।

उन्हें पेट, लीवर से संबंधित, हेपेटाइटिस-बी व सी, आंतों का कैंसर और लैट्रीन में खून आना आदि बीमारियों के इलाज में महारत हासिल है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के प्रबंधकों से परामर्श एवं सहयोग से भविष्य में महीने के एक दिन मरीजों की निशुल्क जांच की जाया करेगी ताकि आर्थिक कमजोरी किसी के इलाज में बाधा न बनें। इसके अलावा कैंप भी लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...