अध्यापिका रमा शर्मा विदायगी समारोह में सम्मानित
होशियारपुर | लोक सेवक मंडल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका रमा शर्मा के सेवा मुक्त होने पर मंडल और लाजपत राय के समूह स्टाफ ने लाजपत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उनको विदायगी दी। इस मौके लोक सेवक मंडल के प्रधान बलवंत सिंह खेडा, वरिंदर कुमार शर्मा, बलदेव सिंह, प्रिंसिपल पुष्पा सिंह व स्टाफ मेंबर मौजूद थे। इस मौके बलवंत सिंह खेडा, वरिंदर कुमार व प्रिंसिपल पुष्पा सिंह ने रमा शर्मा को मेहनत से काम करने पर उन्हें सम्मानित किया।