2011 बैच के हरचरन सिंह ने एसडीएम मुकेरियां का पदभार संभाला
भास्कर संवाददाता| होशियारपुर
2011 बैच के पीसीएस अधिकारी हरचरन सिंह ने एसडीएम मुकेरियां का पदभार संभाला। इससे पहले वह मुकेरियां में एसडीएम की सेवाएं निभा चुके हैं और सरदूलगढ़, शहीद भगत सिंह नगर, मोगा, तरनतारन में भी विभिन्न पदों पर तैनात रहे है। इस अवसर पर हरचरन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वह सब डिवीजन मुकेरियां के वासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के तहत हर सहूलियत प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को स्कीमों का लाभ देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।