पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेरगढ़ को रविदास नगर से जोड़ती सड़क का होगा नवीनीकरण : संजीव

शेरगढ़ को रविदास नगर से जोड़ती सड़क का होगा नवीनीकरण : संजीव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | शेरगढ़ से रविदास नगर को जाती सड़क पर बने काजवे की खस्ता हालत से राहगीरों और काजवे से निकल कर सैकड़ों बच्चे शेरगढ़ स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं को भारी परेशानी होती है। और दुर्घटना का भय बना रहता है। लेकिन अब सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री की मदद से इस काजवे का नवीनीकरण होने जा रहा है।

यह शब्द यूथ डिवेलपमेंट के पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने उपरोक्त सड़क के नवीनीकरण के लिए काजवे का मुआयना करने के अवसर पर कहे। तलवाड़ ने कहा कि गांव शेरगढ़ के मेहनती सरपंच व रविदास नगर की जुझारू पार्षद नरिंदर कौर के प्रयास से सांसद विजय सांपला ने 3 लाख रुपए अपने संसदीय कोष से जारी करने के निर्देश दिए हैं। तलवाड़ ने बताया कि जल्द ही यह काजवे बनकर तैयार हो जाएगा।

इस मौके पार्षद नरिंदर कौर ने सांपला का धन्यवाद किया। इस मौके साहिल सांपला भी उपस्थित थे।

सांसद सांपला ने 3 लाख रुपए संसदीय कोष से जारी करने के निर्देश दिए

सड़क के नवीनीकरण के लिए काजवे का मुआयना करते संजीव तलवाड़।

खबरें और भी हैं...