पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑल इंडिया स्टेट इंप्लाइज फेडरेशन ने करवाई 16वीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस

ऑल इंडिया स्टेट इंप्लाइज फेडरेशन ने करवाई 16वीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेन्नई में हुई राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में शामिल पससफ होशियारपुर के नेता वेद प्रकाश।

होशियारपुर | देश में विभिन्न राज्यों के मुलाजिमों की प्रतिनिधत्व करती राष्ट्रीय जत्थेबंदी ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा चेन्नई में 16वीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस करवाई गई। इसमें भाग लेने के लिए राज्य में से पससफ के 47 डेलिगेट शामिल हुए। ऑल इंडिया के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश शर्मा और पससफ के राज्य प्रधान सतीश राणा की अगुवाई में इस डेलिगेशन में जिला होशियारपुर से 8 नेता बतौर डेलिगेट शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पससफ के राज्य प्रधान सतीश राणा, पससफ के राज्य वित्त सचिव मनजीत सिंह सैनी, जल स्त्रोत यूनियन के राज्य जनरल सचिव व पससफ के जिला प्रधान रामजीदास चौहान, पैरा मेडिकल यूनियन के राज्य चेयरमैन व पससफ के जिला जनरल सचिव इंदरजीत विरदी, पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर यूनियन के राज्य जनरल सचिव मक्खन सिंह, जिला मीत प्रधान सुखदेव सिंह, पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के राज्य कन्वीनर जसवीर, स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी की नेत्री मीना रानी जिला में बतौर डेलिगेट शामिल हुईं।

राज्य से पससफ के 47 डेलिगेट हुए शामिल

खबरें और भी हैं...