पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स में एक्सटेंपोर प्रतियोगिता करवाई

स्टूडेंट्स में एक्सटेंपोर प्रतियोगिता करवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशियारपुर

दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल का स्थापना दिवस मनाया। प्रिंसिपल जी मारिया जॉन ने बताया कि जब 16 अप्रैल 2012 में स्कूल का शुभारंभ किया था, तब स्कूल विद्यार्थियों की संख्या सिर्फ 190 थी, लेकिन 6 सालों में ही विद्यार्थियों की संख्या 1500 के करीब पहुंच गई है और स्कूल की 2 शाखाएं भी खुल चुकी हैं, जो एक माहिलपुर और एक होशियारपुर में है।

उन्होंने कहा कि इस शिखर तक पहुंचना कोई आसान कार्य नहीं था, कई प्रकार के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। यह सब अभिभावकों और अनुभवशील अध्यापकों के योगदान से ही संभव हो पाया है। इस खुशी के मौके विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इसके साथ ही ग्रेड 3 और 4 के विद्यार्थियों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और 8वीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच एक्सटेंपोर प्रतियोगिता करवाई, जिसमें डायरेक्टर अनुज तोला व अमित तोला मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके स्कूल स्टाफ भी मौजूद था।

स्थापना दिवस पर करवाए कार्यक्रम में रंगारंग डांस पेश करते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...